मध्यप्रदेश आईटीआई प्रवेश 2025 – पूरी प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियाँ
अगर आप 2025 में मध्यप्रदेश की सरकारी एवं प्राइवेट आईटीआई संस्थाओं में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो कौशल विकास संचालनालय, म.प्र. द्वारा जारी की गई समय-सारणी को ध्यानपूर्वक पढ़ना जरूरी है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी और नीचे इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है।
प्रवेश प्रक्रिया का चरणवार विवरण
1. पंजीकरण/रजिस्ट्रेशन
प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को 01 मई 2025 से 31 मई 2025 के बीच पोर्टल (www.dsd.mp.gov.in) पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
2. प्राथमिकता क्रम का चयन
इच्छुक संस्थाओं और व्यवसायों का प्राथमिकता क्रम 10 मई 2025 से 31 मई 2025 तक भरा जा सकता है।
3. कॉमन रैंक
कॉमन रैंक 05 जून 2025 को लॉगिन पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी।
4. त्रुटि सुधार की सुविधा
यदि आवेदन में कोई गलती रह जाती है तो 06 जून 2025 से 08 जून 2025 के बीच ईमेल (mpiticounseling2025@gmail.com) के माध्यम से त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा।
5. मेरिट सूची का प्रकाशन
मेरिट सूची 16 जून 2025 को प्रकाशित की जाएगी।
6. प्रथम चयन सूची और प्रवेश प्रक्रिया
प्रथम चयन सूची में चयनित छात्रों को 18 जून 2025 से 20 जून 2025 तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। ऑनलाइन प्रवेश पर्ची प्रस्तुत करके मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
7. रिक्त सीटों की जानकारी
रिक्त सीटों की जानकारी 24 जून 2025 को पोर्टल पर जारी की जाएगी।
8. अपूर्ण सीटों हेतु दूसरी चयन सूची
दूसरी चयन सूची 25 जून 2025 से 27 जून 2025 के बीच जारी होगी।
जरूरी संपर्क जानकारी
यदि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या हो तो आप नीचे दिए गए नंबरों या ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:
फोन: 9220407724, 9220407725, 9220407726
ईमेल: mpiticounseling2025@gmail.com
नोट: सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर रजिस्ट्रेशन करें और दस्तावेजों की जांच अच्छे से करके ही आवेदन करेंl